{"_id":"3-48643","slug":"Agra-48643-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावरफुल होकर निकलेंगी महिलाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावरफुल होकर निकलेंगी महिलाएं
Agra
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बाह। महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा भाई दौज पर शुरू हुई वुमेन पावर लाइन सेवा का आधी आबादी ने स्वागत किया है। महिलाओं ने कहा कि अब घर की दहलीज लांघते समय महिलाओं को पावरफुल होने का अहसास रहेगा। अश्लील एसएमएस, एमएमएस करने वालों से लेकर छात्राओं महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।
महिलाआें ने 1090 डायल सेवा का स्वागत करते हुए यूटीसी की पढ़ाई कर रही नीलाक्षी ने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से स्कूल, कालेज जाने वाली लड़कियां अपने को सुरक्षित महसूस करेगी। उन पर बुरी नजर रखने वाले मनचलों में खाकी का खौफ पैदा होगा। कुछ इसी तरह की प्रतिक्रिया जताते हुए ममता ने इस पहल को छात्राओं के लिए सुरक्षा कवच बताया है। टीचर्स कालोनी बाह की गृहणी गीता सिंह, बरखा रानी, रति ने सरकार की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब महिलाएं एसएमएस, फोन कर परेशान करने वालों को सबक सिखा सकेंगी। बाजार आदि जाने के दौरान छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। बिजलीघर रोड़ बाह की गृहणी मोनिका शर्मा, शक्ति विद्या पीठ स्कूल की प्रधानाध्यापिका विशेष शर्मा ने महिला उत्पीड़न, छात्राओं के शोषण की घटनाओं को रोकने की दिशा में 1090 डायल सेवा को प्रभावी कदम बताया है। महिला सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस अधिकारी के सामने महिलाएं अपने साथ होने वाली घटनाओं को बेझिझक बता सकेंगी।