फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बारिश ने निखारा ताज का धवल हुस्न

बारिश ने निखारा ताज का धवल हुस्न

Mon, 27 Aug 2012 12:00 PM IST
Agra
Agra Updated Mon, 27 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आगरा। ताज की बेमिसाल खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं। धवल संगमरमरी ताज का हुस्न इस बार हो रही जोरदार बारिश से निखर गया है। अब चांदनी रात में ताज की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

ताजमहल की खूबसूरती सभी को लुभाती है, लेकिन इन दिनों ताज का हुस्न और निखर गया है। जुलाई से पड़ रही जोरदार मानसूनी बारिश ने ताज की चमक को बढ़ाने का काम किया है। चूंकि ताजमहल की सफेद संगमरमर पर मई-जून में आने वाली धूल भरी आंधियों से धूल के कण जमा हो जाते हैं। धूल, धुएं से ताज की सफेदी पर पीलापन आ जाता है। इस दफा भी ताज की खूबसूरती पीलेपन से दब गई थी, लेकिन बारिश ने धवल हुस्न को निखार दिया है। अगस्त माह में भी अभी तक जोरदार बारिश हो रही है। लोगों का कहना है कि इन दिनों चांदनी रात में ताज का हुस्न बेमिसाल नजर आता है, क्योंकि चांदनी रात में संगमरमरी ताज की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। इस संबंध में ताज के सीए मुनज्जर अली का कहना है कि नि:संदेह बारिश में ताज की चमक कई गुना बढ़ जाती है। बारिश में इस पर लगी धूल साफ हो जाती है।
विज्ञापन


बादल बढ़ाते हैं दमक
बारिश में ताज की चमक कई गुना अधिक इसीलिए भी दिखाई देती है, क्योंकि काले बादलों का चारों तरफ घेरा होता है। बादलों की वजह से भी सफेद ताज की खूबसूरती बेमिसाल लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मड पैक से करते हैं साफ
ताज की खूबसूरती और सफेदी बरकरार करने को हर दो साल बाद पुरातत्व विभाग द्वारा ताजमहल में मड पैक कराया जाता है। मुल्तानी मिट्टी के लेप से सफेदी को निखारा जाता है। मड पैक के लिए बजट भी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed