{"_id":"69962766c925cfe4d6076724","slug":"97-teachers-were-trained-in-social-sciences-agra-news-c-364-1-ag11007-125345-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सामाजिक विज्ञान में 97 शिक्षक हुए प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सामाजिक विज्ञान में 97 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
विज्ञापन
फोटो
आगरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का तीन दिवसीय रूपांतरण मॉड्यूल आधारित सामाजिक विज्ञान प्रशिक्षण (चतुर्थ बैच) आयोजित किया गया। सेवारत प्रभारी डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय ने पूर्व तैयारी और अद्यतन ज्ञान को आवश्यक बताया। संस्थान के प्राचार्य अनिरुद्ध यादव ने सामाजिक विज्ञान के दैनिक जीवन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में महत्व पर प्रकाश डाला। अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, भूगोल व इतिहास विषयों पर नोडल प्रभारी रचना यादव, संदर्भदाता मीनू पवार, तेजेंद्र सिंह मीणा और रेनू जायसवाल ने प्रशिक्षण लिया। चौथे बैच में विभिन्न ब्लॉकों के 97 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में कल्पना सिन्हा, यशवीर सिंह, लक्ष्मी शर्मा, यशपाल सिंह, संजीव कुमार सत्यार्थी, पुष्पेंद्र सिंह, अबु मुहम्मद आसिफ और डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता का सहयोग रहा। संवाद