{"_id":"5cd1b9eabdec22076d2046dc","slug":"91557248490-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों से मारपीट कर 60 हजार और दो अंगूठी लूटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों से मारपीट कर 60 हजार और दो अंगूठी लूटीं
विज्ञापन
युवकों से मारपीट कर 60 हजार और दो अंगूठी लूटीं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ककरैया में बाइक सवार युवकों के साथ मारपीट करते हुए 60 हजार और दो अंगूठी लूट ली गईं। घायल युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस लूट की वारदात को लेकर जांच कर रही है। आलीपुर खेड़ा क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी पवन कुमार और शहर के गोवर्धन मोहल्ला निवासी अनिल कुमार बिजली के मीटर लगाने का काम करते हैं। मंगलवार शाम को शहर के मोहल्ला ककरैया में एक नामजद सहित तीन-चार अज्ञात युवकों ने दोनों युवकों के ऊपर हमला बोल दिया।
घायल युवकों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल पवन कुमार ने बताया कि उसके चाचा एक बीज कंपनी में काम करते हैं। मंगलवार को वह उसे 60 हजार रुपये घर पहुंचाने के लिए दे गए थे। पीड़ित के अनुसार मंगलवार शाम साथी अनिल कुमार के साथ वह ककरैया मोहल्ले में एक दुकानदार से एक हजार रुपये लेने गए थे।
इसी बीच एक नामजद युवक ने अपने तीन-चार साथियों के साथ उसके ऊपर हमला बोल दिया। आरोप है युवक ने तमंचे की बट से उनके ऊपर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से वारदात के संबंध में जानकारी ली। कोतवाली पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।