{"_id":"5c4df3babdec2273635509f2","slug":"91548612538-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थायी गोशाला में भूखे गोवंश, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थायी गोशाला में भूखे गोवंश, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। नगर पालिका ने राही गेस्ट हाउस में अस्थायी गोशाला का निर्माण किया है। लेकिन इसमें ग्रामीणों ने इतने गोवंश भर दिए हैं जिससे गोशाला छोटी पड़ रही है। जितने गोवंश हैं उतना चारा नहीं मिल पा रहा है।
शनिवार को ग्रामीणों ने इधर-उधर घूम रहे आवारा गोवंश को लाकर गोशाला में भर दिया।
गोवंश गोशाला से बाहर न जाए इसके लिए ग्रामीणों ने पेड़ों की टहनी काटकर उन्हें गाढ़ा और उस पर कटीलेतार बांध दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गोवंश उनकी फसलों को बर्बाद कर रहा है, लेकिन सरकार और न प्रशासन कोई उचित कदम उठा रहा है। गोशाला में दो दिन से 200 गाय और गोवंश भरा है। प्रशासन उनके खाने के लिए भी चारे की व्यवस्था नहीं कर रहा है।
अगर ऐसे ही भूखे प्यासे दो-चार दिन गोवंश गोशाला में रहा तो उसमें से ज्यादातर की मौत हो सकती है। शनिवार सुबह जसलई, भूड़ा, शहजलपुर और नगला प्रभू के लगभग 25 लोग गोवंश को लेकर गोशाला पहुंचे। किसानों का कहना है कि प्रशासन ने सुबह मात्र 20 पैकेट पत्ता गोभी के डाल दिए जिससे इतनी संख्या में गोवंश का पेट भी नहीं भर पाया।
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम किया, जिसे बाद में समझाने के बाद खुलवाया गया। चेतावनी दी अगर गोवंश की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन और चक्का जाम करने के लिए मजबूर होंगे।
अधिशाषी अधिकारी रामपाल यादव ने कहा कि किसान गोवंश बहुत ज्यादा ला रहे हैं। जिससे उनकी व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा है। समाजसेवियों से चारे का इंतजाम करने के लिए आगे आने की अपील की।