{"_id":"5c2cff75bdec22571559899c","slug":"91546452853-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों में फर्नीचर आपूर्ति में गोलमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों में फर्नीचर आपूर्ति में गोलमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बुधवार को मोहनीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंची सीडीओ ने फर्नीचर में गोलमाल पकड़ा। सीडीओ ने आपूर्ति कर्ता फर्म को ब्लैक लिस्टेड करने, भुगतान कटौती के अतिरिक्त दो जांचकर्ता अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
प्राथमिक विद्यालय मोहनीपुर में मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन ने दस्तक दी। सीडीओ ने संदेह होने पर विद्यालय में आपूर्ति किए गए फर्नीचर की गुणवत्ता परखी।
जांच के दौरान बैंच की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं मिली। आपूर्तिकर्ता फर्म ने विद्यालय में भेजे गई बैंच में लगे एंगल का वजन कराया तो महज 11.62किलोग्राम ही निकला। जबकि नियमानुसार लोहे के एंगल का वजन कम से कम 46.62 किलोग्राम होना चाहिए था।
विज्ञापन
आपूर्ति फर्म की अन्य चीजों में गुणवत्ता भी कमजोर मिली। यही नहीं दो माह पूर्व विद्यालय में सप्लाई हुए बोर्ड से बुरादा झड़ रहा था। सीडीओ ने आपूर्तिकर्ता फर्म को ब्लैक लिस्टेड करने के अतिरिक्त भुगतान हुई धनराशि में पचास प्रतिशत रिकवरी के निर्देश दिए हैं।
प्राथमिक विद्यालय सीडीओ नेहा जैन का गोद लिया स्कूल है उनका कहना है कि आपूर्तिकर्ता फर्म ने फर्नीचर सप्लाई में अनियमितता बरती है। फर्म द्वारा अन्य किस-किस विभाग में फर्नीचर सप्लाई किया है। इसका भी पता करेंगे।