{"_id":"5c1e72a7bdec2256bd3cee0e","slug":"91545499303-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 करोड़ दबाए बैठे 6646 बकायेदारों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 करोड़ दबाए बैठे 6646 बकायेदारों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन
100 का नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। साढ़े छह करोड़ के लक्ष्य का लेकर परेशान शहरी खंड ने बकायेदारों पर विद्युत विभाग ने शिकंजा कस दिया है। एक्सईएन ने आठ टीमों का गठन कर बकायेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
15 करोड़ रुपये से अधिक के 6646 बकायेदार बिजली विभाग के रडार पर हैं। एसडीओ के नेतृत्व में गठित आठ टीमों को बकायेदारों की सूची सौंप दी है। इनमें अधिकांश बकायेदारों ने पिछला बकाया तो दूर विगत तीन माह के बिल का भी एक पैसा जमा नहीं किया है। एसडीओ योगेश कुमार ने बताया कि भुगतान न करने पर बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएंगे। वहीं दस हजार रुपये से अधिक के बकायेदारों के मीटर केबिल उतारने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि पांच करोड़ तीस लाख रुपये के औसतन राजस्व वाले शहरी खंड को 31 दिसंबर तक साढ़े छह करोड़ का लक्ष्य पूरा करना है। लक्ष्य पूरा करने के लिए बकायेदारों पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है।
15 करोड़ रुपये से अधिक के 6646 बकायेदारों की सूची तैयार कर ली गई है। इनके खिलाफ अभियान शुरू हो गया है। भुगतान न करने पर दस हजार रुपये से अधिक के बकायेदारों के मीटर केबिल उतारे जाएंगे वहीं अन्य के डिस्कनेक्शन होंगे। इस माह साढ़े छह करोड़ के राजस्व का लक्ष्य है।
विज्ञापन
-वीपी कठेरिया, अधिशासी अभियंता