फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   मतदाता बनने को महिलाओं ने दिखाया ज्यादा उत्साह

मतदाता बनने को महिलाओं ने दिखाया ज्यादा उत्साह

Wed, 19 Dec 2018 10:40 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
मतदाता बनने को महिलाओं ने दिखाया ज्यादा उत्साह
Voter List
कासगंज।
विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कराए गए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में महिलाओं ने मतदाता बनने में उत्साह दिखाया है। जनपद में मतदाता बनने के लिए हुए कुल आवेदन में 52.33 प्रतिशत महिलाओं के आवेदन आए हैं। जबकि 47.65 प्रतिशत पुरुषों ने ही अपने फार्म 6 भरे हैं। जनपद में मतदाता सूची पुनरीक्षण से पहले 977078 मतदाता निवास करते हैं। इनमें 5,31,387 पुरुष तथा 4,45,662 महिला मतदाता हैं। यदि इनका औसत निकाला जाए तो महिला मतदाताओं की संख्या 45.6 प्रतिशत ही है। जनसंख्या के आधार पर मतदाताओं का जैंडर रेशियो 879 होना चाहिए लेकिन जनपद में यह रेशियो 839 ही है। पुनरीक्षण अभियान में तीनों विधानसभाओं में कुल 26318 फार्म 6 भरे गए हैं। मतदाता बनने के लिए हुए आवेदन में 12540 पुरषों ने आवेदन किए हैं वहीं 13778 महिलाओं ने आवेदन किए। अधिक आवेदन आने से महिलाओं के मतदाता प्रतिशत में सुधार होने की उम्मीद है। विभाग ने जैंडर रेशियो 843 तक पहुंचने का अनुमान लगाया है।

तीनों विधान सभाओं में पुरुष व महिला मतदाताओं के आवेदन की स्थिति
विधान सभा पुरुष मतदाता महिला मतदाता
कासगंज 4380 4858
अमापुर 3144 3844
पटियाली 5016 5076
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में प्राप्त हुए आवेदनों की फीडिंग का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही सभी फामों की फीडिंग का कार्य पूरा हो जाएगा। महिलाओं ने इस बार अधिक आवेदन किए हैं-कर्णवीर सक्सेना, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed