फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   बिजली टीम पर हमला, जेई सहित चार लोग घायल

बिजली टीम पर हमला, जेई सहित चार लोग घायल

Wed, 05 Dec 2018 09:07 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
बिजली टीम पर हमला, जेई सहित चार लोग  घायल
मैनपुरी-बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव जैली में संविदाकर्मियों के साथ बिजली चोरी रोकने के लिए पहुंचे जेई और संविदा कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। विभागीय कर्मचारियों में ग्रामीणों की अभद्रता पर आक्रोश व्याप्त है। थाना क्षेत्र के गांव जैली में अवर अभियंता विद्युत उप केंद्र सुल्तानगंज रविशंकर संविदा कर्मचारियों के साथ बिजली चोरी रोकने के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि यहां एक सबमर्सिबल का कनेक्शन काटने पर ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट कर दी। बचाने आए साथी कर्मचारियों को भी पीटा गया।
विज्ञापन


यही नहीं बिजली कर्मचारियों से गांव से काटी गई केबल और अन्य सामान छीन लिया। किसी प्रकार से टीम के सदस्य गांव से बाहर निकले। पूरे मामले की जानकारी अधिशासी अभियंता और उपखंड अधिकारी को दी गई। अधिशासी अभियंता ने मामले की पुलिस में शिकायत करने को कहा। जेई रविशंकर ने गांव के नामजदों के विरुद्ध थाना बिछवां में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के अनुसार बिजली कर्मचारियों का मेडिकल कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। मारपीट में संविदा लाइनमैन जयपाल, अशोक व परशुराम चोटिल हुए हैं। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed