{"_id":"5bf058bcbdec22698837733d","slug":"91542478012-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बुलाकर छात्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से बुलाकर छात्र की हत्या
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। शुक्रवार देर शाम छात्र को घर से बुलाकर गांव के ही युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव रेलवे लाइन किनारे फेंक दिया। पुलिस ने पिता-पुत्र सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
तहरीर पर रिपोर्ट न लिखने पर परिजनों ने अंत्येष्टि करने से इंकार करते हुए हंगामा किया। आश्वासन के बाद परिजनों ने अंत्येष्टि की। देर शाम पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना नगला सिंघी के गांव टीकरी निवासी सन्नी यादव (18) पुत्र सत्यप्रकाश यादव टूंडला के बीएस कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 11 का छात्र था। शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे सन्नी घर पर था, तभी उसके पास गांव का ही 10 वर्षीय बालक अरविंद पहुंचा और उसे गांव के ही हरवेंद्र यादव द्वारा बुलाने की बात कही।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक सन्नी हरवेंद्र के साथ टूंडला से सिम लेने की बात कहते हुए चला गया और घर नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को रेलवे लाइन पर शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो मृतक सन्नी ही निकला।
पुलिस ने मामला आत्महत्या का कहते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, परिजनों ने सन्नी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को गांव के ही हरवेंद्र उर्फ छोटा यादव व उसके पिता सुगर सिंह यादव और नागेंद्र यादव के विरुद्ध हत्या की तहरीर दे दी। पुलिस ने तीनों थाने ले गई।
शनिवार सुबह छात्र के कुछ अंग खेत में मिलने पर परिजन आक्रोशित हो गए। परिजनों ने सन्नी की निर्मम तरीके से हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। शाम चार बजे करीब गांव में छात्र का शव पहुंचा तो परिजनों ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज न होने पर अंत्येष्टि करने से इंकार करते हुए हंगामा किया।
पुलिस ने रिपोर्ट लिखने का आश्वासन दिया, तब परिजनों ने मृतक की अंत्येष्टि की। छात्र की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मची है। मृतक चार भाई-बहन में तीसरे नंबर का था।
एक ओर पुलिस युवक द्वारा आत्महत्या की बात कर रही है। वहीं परिजनों ने बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगाया है। छात्र के साथी युवकों की मानें तो घटना के पीछे एक महिला से मृतक सहित दो युवकों के प्रेम संबंध थे। मृतक ने महिला के पति से एक आरोपी के संबंध होने की बात कह दी थी।इसको लेकर विवाद भी हुआ था।
नगला सिंघी, थानाध्यक्ष प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि परिजन हत्या की बात तो कर रहे हैं, किंतु हत्या क्यों हुई इसे लेकर चुप्पी साधे हुए हैं? घटना को देखते हुए आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। परिजनों की तहरीर पर हत्या का अभियोग दर्ज कर लिया है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।