फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शस्त्र लाइसेंस को ब्लैक में मिल रहे स्टांप

शस्त्र लाइसेंस को ब्लैक में मिल रहे स्टांप

Tue, 23 Oct 2018 12:11 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
शस्त्र लाइसेंस को ब्लैक में मिल रहे  स्टांप
मैनपुरी। शस्त्र लाइसेंस के आवेदन शुरू होने के बाद स्टांप की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। आवेदकों को स्टांप लेने के लिए परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। हाल ये है कि स्टांप के लिए कीमत से पांच गुना अधिक रकम चुकानी पड़ रही है। इससे आवेदक खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


हाल ही में शासन ने शस्त्र लाइसेंस के आवेदन की अनुमति दी है। तब से अब तक नवीन शस्त्र लाइसेंस के दो हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। साथ ही स्थानांतरण व विरासत के शस्त्र लाइसेंस के आवेदन भी लगभग 500 के ऊपर आ चुके हैं। नवीन शस्त्र लाइसेंस में जहां दो शपथ पत्र लगते हैं।
विज्ञापन


वहीं स्थानांतरण व विरासत के शस्त्र लाइसेंस के आवेदन में आवेदक के दो व परिवार के प्रत्येक सदस्य का शपथ पत्र देना होता है। ये शपथ पत्र दस रुपये के स्टांप पर बनाए जाते हैं, लेकिन इन दिनों आवेदकों को दस रुपये के स्टांप के लिए 50 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। इसके बाद उसे प्रिंट कराने, नोटरी कराने व टिकट में 70 रुपये का खर्च आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में एक शपथ पत्र बनवाने 120 रुपये देने पड़ रहे हैं।
चौकाने वाली बात ये है कि ये सब कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी की नाक के नीचे हो रहा है, लेकिन उन्हें इसकी भनक तक नहीं है। आवेदकों को मजबूरी में अधिक रुपये देने पड़ रहे हैं। अक्सर वह प्रशासन और सरकार को कोसते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed