{"_id":"5bcc9526bdec22696e0e46ec","slug":"91540134182-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान कर लिया लोगों की जिंदगी बचाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान कर लिया लोगों की जिंदगी बचाने का संकल्प
Updated Sun, 21 Oct 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अमर उजाला फाउंडेशन व भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने 20 यूनिट रक्तदान कर लोगों का जीवन बचाने में अपना सहयोग प्रदान किया। पैथकाइंड लैब के सहयोग से लगाए गए कोलेस्ट्रॉल एव शुगर जांच शिविर में भी करीब 60 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर आवश्यक परामर्श लिए।
रविवार को सरस्वती कुंड स्थित नेशनल चैंबर भवन पर लगाए गए शिविर में रोटरी ब्लड बैंक की टीम ने लोगों को रक्तदान करने के फायदे व इसके महत्व से अवगत कराया। मीडिया प्रभारी राधा किशन सूतिया ने बताया कि शिविर में 20 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वालों को आयोजकों द्वारा फल व जूस वितरित कर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
आयुर्वेद सलाहकार पीजी तायल द्वारा डायबिटीज, मोटापा, उक्त रक्तचाप, तनाव आदि बीमारियों से ग्रस्त लोगों को इन रोगों के लक्षणों और बचाव के प्राकृतिक सुझाव प्रदान करते हुए मार्गदर्शन किया। निवर्तमान अध्यक्ष सीए अमित अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
इन्होंने किया रक्तदान
शिविर में कुंज बिहारी, सीए नितिन अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, हेमंत गर्ग, ललित अधिवक्ता, मनीष शोरवाला, आयुष अग्रवाल, कविता अग्रवाल, प्रीति शोरवाला आदि ने ब्लड डोनेट किया। इस दौरान योगेश सराफ, संजय बंसल, विजय बंसल, सुनील सोनी, गिरधारी लाल, अतुल टालीवाल, पंकज टालीवाल, पंकज गुप्ता, सुनील सराफ, राजीव बंसल, महेश गर्ग आदि उपस्थित रहे।