{"_id":"5bb3b30c867a55019d618038","slug":"91538503436-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा से बच्चों को स्कूल ले जाने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा से बच्चों को स्कूल ले जाने पर होगी कार्रवाई
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। ई-रिक्शा से स्कूली बच्चे लाने और ले जाने पर वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश एसएसपी ने जारी करते हुए विद्यालय संचालकों और पुलिस को इस पर अंकुश लगाने को कहा है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के बाद एसएसपी ने कड़े कदम उठाए हैं।
सोशल मीडिया ई-रिक्शा में ओवरलोडिंग तरीके से जा रहे स्कूली छात्रों के फोटो वायरल होने के बाद एसएसपी आशीष तिवारी ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय में स्कूली बच्चों को लाने और ले जाने के लिए ई-रिक्शा का प्रयोग नहीं होगा।
इस संबंध में उन्होंने विद्यालय संचालकों को सूचित करने के साथ ही पुलिस को भी इस पर नजर रखते हुए कार्रवाई के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने कहा है कि किसी भी स्कूली वाहन में क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को लाया और ले जाया नहीं जाएगा। एसएसपी ने स्कूल, कालेज संचालकों से कहा कि बस चालक के पास आने जाने वाले बच्चे की नाम पता एवं उतरने, बैठने के स्थान वाली सूची होने चाहिए। साथ ही स्कूली वाहनों पर स्पष्ट रूप से कालेज प्रबंधक का मोबाइल नंबर अंकित होना चाहिए।
विज्ञापन
-----
अभिभावक भी हो जागरूक
एटा। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि स्कूल आने जाने वाले बच्चों के प्रति अभिभावक पूरी तरह से सचेत एवं जागरूक रहें। ओवरलोडिंग अथवा अनाधिकृत वाहनों में बच्चों को स्कूल न भेजे। वाहन में होने वाली बच्चों की असुविधा को देखें और शिकायत कालेज प्रबंधन से अथवा उनके व्हाट्सएप नंबर 7088674000 पर दर्ज कराएं।