फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   अधिवक्ता सुरक्षा कानून बनाने के लिए नारेबाजी, प्रदर्शन

अधिवक्ता सुरक्षा कानून बनाने के लिए नारेबाजी, प्रदर्शन

Tue, 18 Sep 2018 09:56 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता सुरक्षा कानून बनाने के लिए नारेबाजी, प्रदर्शन
अधिवक्ता सुरक्षा कानून बनाने के लिए नारेबाजी अाैर प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आह्वान पर वकीलों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार किया। न्यायिक कार्य से विरत रहकर दीवानी में विरोध जताते हुए नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। मैनपुरी बार एसोसिएशन के सभाकक्ष में मंगलवार को वकीलों की बैठक हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू कर दिया है। केंद्र सरकार को पूरे देश में अधिवक् ता सुरक्षा कानून कड़ाई से लागू कराना चाहिए। वकीलों को निशुल्क मेडीक्लेम की सुविधा के साथ ही नए पंजीकृत वकीलों को सरकार मानदेय दे।
विज्ञापन


एसोसिएशन के सचिव विश्वविमोहन जीतू राजपूत ने कहा कि किसी भी सरकार को आम आदमी के अधिकारों को छीनने का अधिकार नहीं है। चाहे वह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का ही अधिकार क्यों न हो। संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के हनन के कुचक्र का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। बैठक के बाद वकीलों ने दीवानी परिसर में नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष राजीश यादव, संजीव शाक्य, संतोष यादव राजू, संजय चौहान, राहुल सिंह, तरुण कुमार, ब्रजेंद्र यादव, सुभाष शाक्य, संजय मिश्रा, शिवकुमार यादव, वैभव चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed