फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   वृद्धाश्रम के निरीक्षण में एसडीएम को मिली खामियां

वृद्धाश्रम के निरीक्षण में एसडीएम को मिली खामियां

Thu, 09 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
वृद्धाश्रम के निरीक्षण में एसडीएम को मिली खामियां
वृद्धाश्रम के निरीक्षण में एसडीएम को मिली खामियां - फोटो : अमर उजाला
एटा। शहर के सकीट रोड स्थित गांव चिलासनी पर संचालित वृद्धाश्रम का गुरुवार को ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर महेंद्र सिंह तंवर ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे वृद्धों से बात कर समस्याएं जानीं। साथ ही वार्डन को सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दरअसल, गुरुवार को एसडीएम सदर महेंद्र सिंह तंवर को वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धों से वार्डन द्वारा मारपीट करने की शिकायत मिली थी। जिस पर उन्होंने वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम के पहुंचते ही वृद्धाश्रम में हड़कंप मच गया। इस दौरान एसडीएम को वृद्धाश्रम में 11 वृद्ध महिलाएं और 27 वृद्ध पुरुष मिले। बताया गया कि छह वृद्ध अपनी रिश्तेदारियों में गए हुए हैं। इस दौरान एसडीएम ने वृद्धों से बात की। वृद्धों ने बताया कि वार्डन द्वारा कभी-कभी गलत व्यवहार और गलत तरीके से बात की जाती है। जिस पर वार्डन हेमलता और सहायक वार्डन प्रतीक्षा को कड़ी हिदायत दी गई। साथ ही वृद्धों से सम्मानजनक व्यवहार करने को कहा गया। वृद्धों ने कहा कि उनको दोपहर का भोजन 1:30 बजे दिया जाता है, जो काफी लेट है। वहीं सुबह नाश्ते में महज दो पूड़ियां मिलती हैं। एसडीएम महेंद्र सिंह तंवर ने व्यवस्था में तत्काल बदलाव के निर्देश दिए। वृद्धों ने बताया कि आश्रम में चिकित्सा सुविधा का अभाव है। जिस पर एसडीएम ने सीएमओ को फोनकर आवश्यक सुविधाएं और समय-समय पर कैंप लगाकर वृद्धों की समस्याएं सुनने को कहा। इस दौरान निरीक्षण की वीडियोग्राफी कराई गई। साथ ही दो घंटे एसडीएम ने वृद्धों के साथ बिताए। एसडीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि शिकायत पर निरीक्षण किया गया था। मारपीट की बात सामने नहीं आई है। वृद्धों को कुछ समस्याएं थीं, जिसे लेकर वार्डन को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed