फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   राधापुरम एस्टेट में महिला फिजियोथेरेपिस्ट की गला काटकर हत्या

राधापुरम एस्टेट में महिला फिजियोथेरेपिस्ट की गला काटकर हत्या

Fri, 13 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
राधापुरम एस्टेट में महिला फिजियोथेरेपिस्ट की गला काटकर  हत्या
मृतक फिजियोथेरेपिस्ट का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला बयूूराे
मथुरा। शुक्रवार की शाम को शहर की पॉश कालोनी राधापुरम एस्टेट में एक महिला फिजियोथेरेपिस्ट की गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारा खून से सना चाकू और अपना कपड़ों से भरा काला बैग घर में ही छोड़कर भाग गया है। घर में लूट होने जैसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है। अब हत्या क्यों की गई यह फिलहाल साफ नहीं हो सका है।
विज्ञापन


हाईवे से लगी पॉश कालोनी राधापुरम एस्टेट में डॉ. संजीव अग्रवाल पत्नी खुशबू अग्रवाल (35) के साथ कोठी नंबर 1/19 में किराए पर रहते हैं। यह कोठी अर्चना दत्ता की है। संजीव अग्रवाल फिजिशियन हैं जबकि उनकी पत्नी खुशबू अग्रवाल फिजियोथेरेपिस्ट हैं। खुशबू अग्रवाल राधापुरम एस्टेट में ही अपने किराए के मकान में सेंटर चलाती हैं, जबकि संजीव अग्रवाल का क्लीनिक टाउनशिप और राया में है। संजीव अग्रवाल रोजमर्रा की तरह सुबह को नौ बजे क्लीनिक पर चले गए थे। घर पर उनकी पत्नी डॉ. खुशबू अग्रवाल और 12 साल की बेटी सानवी थी।
विज्ञापन


शाम को करीब सात बजे सानवी खेलने के लिए पड़ोस में चली गई थी। घर का दरवाजा खुला हुआ था। इसी दौरान एक बदमाश मकान में घुस आया और सीधे पहली मंजिल पर पहुंच गया। यहां खुशबू अग्रवाल पर चाकू से वार कर दिया। गले पर चाकू मारा गया। डाक्टर ने संघर्ष भी किया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। बेटी सानवी भी दौड़कर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुशबू अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। बदमाश खून से सना चाकू और कपड़ों से भरा बैग मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना पाकर एसएसपी बबलू कुमार मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि मामला लूट का प्रतीत नहीं हो रहा है। जिस तरह से घटना हुई है उससे साफ है कि हत्या करने के लिए ही वह आया था। जल्द ही हकीकत से पर्दा हट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed