{"_id":"5b40f9bd4f1c1ba64e8b45a1","slug":"91530984893-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख पौधे लगा सिपाही बिखेरेगा हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख पौधे लगा सिपाही बिखेरेगा हरियाली
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
मेग्नोलिया पेड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। पुलिस की व्यस्त नौकरी के बाद भी सिपाही अजीत सिंह ने धरती पर हरियाली लाने के लिए एक लाख पौधे लगाने का निर्णय लिया है। मिशन 2018 के तहत सिपाही ने छह माह में 12 हजार पौधे लगाए है। सोशल मीडिया के माध्यम से सिपाही ग्रुप बनाकर धरा को हरियाली युक्त बनाने के लिए प्रयास कर रहा है। सिपाही की पहल से खुश एसएसपी ने सिपाही को नकद इनाम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
पुलिस की व्यस्त नौकरी करने के बाद भी थाना बागवाला में तैनात सिपाही अजीत सिंह ने जमीन पर पौधारोपण कर हरियाली लाने का संकल्प लिया है। सिपाही अजीतसिंह ने बताया कि वह अपनी पगार का दस प्रतिशत पौधे लगाने में खर्च करता है। इसके चलते उसने वर्ष 2018 के छह माह में 12 हजार पौधे लगाकर पुलिस विभाग में अनूठी छवि बनाई है। सिपाही के कारनामे से खुश एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने उसे दो हजार रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। सिपाही ने एसएसपी को पौधा भेंट किया। इसी मौके पर सिपाही ने बताया कि उसने एक साल में धरा पर एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इसमें उसने स्वयं 12 हजार और दूसरों से नौ हजार पौधे लगाए हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी सिपाही लोगों को जागरूक कर धरती पर पौधे लगवाने का प्रयास कर रहा है।