फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   जल्द मिलेगी बंदरों के आतंक से मुक्ति

जल्द मिलेगी बंदरों के आतंक से मुक्ति

Thu, 05 Jul 2018 11:15 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
जल्द मिलेगी बंदरों के आतंक से  मुक्ति
demo pic
कासगंज। जनपद में बंदरों व कुतों के आतंक से लोगों को जल्द निजात मिलेगी। वहीं किसानों को नील गाय व जंगली सुअरों के आतंक से मुक्ति दिलाई जाएगी। डीएम आरपी सिंह ने वन विभाग को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जनपद में बंदरों व आवारा कुत्तों का काफी आतंक है। बुधवार को एक कारोबारी बंदर के हमले में मौत का शिकार हो गया। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इनके काटने का शिकार हो रहे हैं। यहां तक कि लोग मौत के आगोश में भी समा रहे हैं। जबकि जंगली सुअर व नील गाय किसानों की सिरदर्द बनी हैं। इनके उत्पात से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। लोगों को राहत देने के लिए जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि बंदरों को पकड़वाकर दूर दराज के जंगली क्षेत्रों में छुडवाया जाए। अभियान की वीडियो ग्राफी कराई जाए। जबकि आवरा देशी कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी कराई जाए। जिससे उनकी संख्या नियंत्रित हो सके। प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि बन्दरों को पकड़वाने के लिये शीघ्र कार्यवाही शुरू करा दी जायेगी। नील गाय व जंगली सुअरों को मारने के लिये किसान सक्षम अधिकारियों से लिखित प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed