फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   नहीं दिखा चांद ईद-उल-फितर कल

नहीं दिखा चांद ईद-उल-फितर कल

Thu, 14 Jun 2018 11:18 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
नहीं दिखा चांद ईद-उल-फितर कल
नहीं दिखा चांद ईद-उल-फितर कल - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

अगर शुक्रवार को चांद का दीदार हुआ तो ईद-उल-फितर शनिवार को मनाई जाएगी। इसे लेकर मुस्लिमों ने तैयारियां भी कर ली हैं। वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं। रमजान का आखिरी जुमा होने के कारण लोग अलविदा जुमे की नमाज भी अदा करेंगे।
शनिवार को पर्व मनाए जाने की उम्मीद है। ऐसे में लोगों ने पर्व संबंधी तैयारियां शुरू कर दी हैं। घरों की साफ सफाई आदि के कार्य पूरे कर लिए गए हैं। लोगों ने पर्व पर पहनने के लिए रेडीमेड बस्त्र खरीदना शुरू कर दिया है। सौंदर्य प्रसाधन के सामन, जूता, चप्पल, चूढ़ी आदि की खरीदारी भी शुरू कर दी है। इस त्यौहार के खास पकवान सेंवई की खरीद हो रही है। साथ ही मेवा आदि की खरीदारी भी हो रही है। पकवान के लिए अन्य सामना भी खरीदे जा रहे हैं। पर्व की भीड़ निकलने से बाजार में चहल पहल काफी बढ़ चुकी है। दुकानदारों ने भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की हैं। दुकानदारों को फुर्सत तक नहीं मिल पा रही। े
विज्ञापन

ईद की तैयारियां शुरू
सहावर। ईद पर्व के लिए कस्बे में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजार देर रात तक खुले रहे। ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए भी तैयारियां की जा चुकी हैं। नगर पंचायत प्रशासन ने पर्व को देखते हुए विशेष सफाई अभियान चलाया। ईदगाह आदि के पास जहां कही ंभी गंदगी दिखाई दी, वहां सफाई करा दी गई। कासगंज रोड स्थित पुराने ऐतिहासिक ईदगाह एवं रेलवे लाइन के निकट नई ईदगाह मे नमाज अदा की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने भी पर्व सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए हैं। एसडीएम जैनेंद्र सिंह, सीओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि ईद के अवसर पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कासगंज।
ईद पर्व को लेकर जिलेभर में कड़ी सतर्कता के इंतजाम किए गए हैं। स्वयं पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों, पुलिस बल और पीएसी के साथ शहर के बाजारों में फ्लैग मार्च करके लोगों को शांतिपूर्वक त्योहार बनाने का संदेश दिया
नगर में पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने सोरों गेट से फ्लैग मार्च शुरू किया। नगर के सर्कुलर रोड, बड्डूनगर, बिलराम गेट, जामा मस्जिद, नदरई गेट सहित अन्य इलाकों में भ्रमण किया। शहर में पिछले दिनों 26 जनवरी को सांप्रदायिक हिंसा से घटनाएं हो जाने के बाद पहला ईद का त्योहार पड़ रहा है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क है। पुलिस प्रशासन ने दो रणनीति पर काम किया है। आज शुक्रवार को जुमा अलविदा की नमाज भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में जुमा अलविदा को लेकर नमाज की सुरक्षा का खाका तैयार किया गया है और ईद पर सुरक्षा व्यवस्था का खाका भी तैयार हो चुका है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। चांद के हिसाब से जब भी ईद होगी या जुमे की नमाज होगी सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से शांति और सद्भाव के साथ ईद का पर्व मनाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम निर्धारित किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। फ्लैेग मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ बीएस वीर कुमार,एसडीएम देवेंद्र प्रताप, तहसीलदार एनराम सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

एटा। पाक माह रमजान के विदा होने का वक्त आ गया है। शुक्रवार को अलविदा जुमा के मौके पर इबादतगाहों में भीड़ उमड़ेगी। अलविदा जुमा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने भी कमर कस ली है।

शुक्रवार सुबह जिले की 135 मस्जिदों में अलविदा जुमा की अता की जाएगी। इसके साथ ही जिले में 15 बड़ी मस्जिदों पर रोजेदार अल्लाह की इबादत करेंगे। रमजान माह के आखिरी जुमा को लेकर रोजदारों में उत्साह नजर आ रहा है। इसके साथ ही घरों में भी नमाज को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शहर के जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद पर दोपहर 12 बजे से नमाज अता की जाएगी। जुमा को लेकर मस्जिदों में भी जोर-शोर से काम चल रहा है। इबादतगाहों को सजाने व संवारने का काम भी तेजी से चल रहा है। रमजान पर्व के दौरान रोजेदार भी अल्लाह की इबादत को कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सुबह सहरी और शाम को इफ्तार के साथ-साथ पांच वक्त की नमाज में मुल्क में अमन-चैन की दुआएं हो रही हैं। वहीं अलविदा जुमा को लेकर प्रशासन और पुलिस भी सक्रिय है। डीएम अमित किशोर और एसएसपी अखिलेश चौरसिया के निर्देश पर जिले की सभी मस्जिदों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed