{"_id":"5b0c325d4f1c1b956e8b50cb","slug":"91527525981-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह क्लेश से तंग आकर महिला ने आग लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह क्लेश से तंग आकर महिला ने आग लगाकर दी जान
Updated Mon, 28 May 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
Death Facts
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पटियाली।
क्षेत्र के एक गांव में सोमवार तड़के एक महिला ने गृह क्लेश से तंग आकर केरोसिन डालकर खुल को आग के हवाले कर दिया। महिला की चीख सुनकर पहुंचे परिजनों ने आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की शिकार महिला निर्मला देवी(40) पत्नी पप्पू हुई। बताया गया कि महिला गृह क्लेश से तंग थी। इसके कारण वह तनाव में रहती थी। सोमवार की सुबह करीब 4 बजे जब परिवार के लोग सो रहे थे, तभी महिला ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। आग से महिला बुरी तरह से जलने लगी तो चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़े। परिजनों ने आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद उसे गंभीर हालत में पटियाली के अस्पताल लाया गया।
जहां चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। निर्मला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। दरियावगंज के चौकी प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि परिवारीजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। पुलिस को आत्महत्या की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जाएगी।