फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   शबरी संकल्प का शोर, कुपोषण का जोर

शबरी संकल्प का शोर, कुपोषण का जोर

Fri, 18 May 2018 11:10 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
शबरी संकल्प का शोर, कुपोषण का जोर
कुपोषण (प्रतीकात्मक चित्र)
एटा। सरकार कुपोषण को दूर करने के लिए योजनाओं का डंका पीट रही है, लेकिन कुपोषण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। गांवों को कुपोषण मुक्त करने के लिए शुरू की गई शबरी संकल्प योजना जिले में हाशिए पर है। योजना का शोर खूब है, लेकिन शोर के साथ कुपोषण लगातार जोर पकड़ रहा है। आठ महीने बाद भी जिले में कुपोषित बच्चों की संख्या में गिरावट नहीं आई है।
विज्ञापन

23 अक्तूबर को प्रदेश के 39 जिलों में सरकार ने गांवों को कुपोषण मुक्त करने के लिए शबरी संकल्प योजना शुरू की थी। योजना के तहत जिले के गांवों को कुपोषण मुक्त के खिलाफ अलख जगानी थी, लेकिन आठ महीने बाद भी योजना गांवों तक नहीं पहुंच सकी है। आलम यह है कि जिले में अब भी करीब 16 हजार बच्चे कुपोषण से जंग लड़ रहे हैं। जिनमें करीब ढाई हजार से ज्यादा बच्चे अति कुपोषित और 13 हजार बच्चे कुपोषित श्रेणी में हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटके रहते हैं, तो पुष्टाहार बंद होने से बच्चों ने भी केंद्रों का रुख करना बंद कर दिया है। जिला प्रशासन भी योजना को लेकर भी सुस्त रफ्तार से कवायद कर रहा है। कुपोषण का जाल लगातार फैलता जा रहा है।
विज्ञापन


पांच विभागों का समन्वय फेल
शबरी संकल्प योजना में पांच विभागों को समन्वय करना था। बेसिक शिक्षा, पंचायतीराज, महिला बाल विकास, खाद्य आपूर्ति विभाग और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से योजना चलनी थी। जिले में योजना रफ्तार नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने से पुष्टाहार बंद
जिले में तीन महीने से पुष्टाहार बंद पड़ा हुआ है। शासन से एजेंसी का चयन नहीं होने से पुष्टाहार की आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में कुपोषण बढ़ना लाजिमी है।

कुपोषण एक नजर में
ब्लॉक कुपोषित अति कुपोषित
अलीगंज 2153 369
जलेसर 1344 187
मारहरा 1442 252
सकीट 1800 322
जैथरा 1619 329
अवागढ़ 1138 263
निधौलीकलां 1425 407
शीतलपुर 2243 408
एटा शहर 578 100
कुल 13742 2637
------------
कहते हैं आंकड़े
1864 आंगनबाड़ी केंद्र जिले में
13742 बच्चे कुपोषित
2637 बच्चे अति कुपोषित
23 अक्तूबर को शुरू हुई थी योजना

इनका कहना है
शबरी संकल्प योजना को लेकर जिले में कवायद चल रही है। कुपोषण को कम करना विभाग का लक्ष्य है। जल्द ही गांवों को कुपोषण मुक्त किया जाएगा।
सत्यप्रकाश पांडेय, प्रभारी डीपीआरओ, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed