फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   12 जोड़ों हुए एक दूजे के

12 जोड़ों हुए एक दूजे के

Thu, 05 Apr 2018 10:23 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
12 जोड़ों हुए एक दूजे के
demo pic - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। नुमाइश मैदान में आयोजित श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम कराया गया। इस दौरान सभी अधिकारियों की देख-रेख 12 सामूहिक विवाह कराए गए। कार्यक्रम का आयोजन समाज कल्याण विभाग की देखरेख में कराया गया। भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने शादी के बंधन में बंधे 12 जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब, निर्धन, मजदूर परिवार की बेटियों को नायाब तोहफा दिया है।
विज्ञापन


गरीब परिवार बेटी की शादी के लिए काफी परेशान रहते थे। प्रदेश सरकार के मुखिया ने गरीब के कंधों से बेटी की शादी का बोझ हटाया और स्वयं इस योजना के तहत गरीब कन्या की शादी का खर्चा वहन किया। प्रदेश सरकार ने भेदभाव को मिटाकर सबको योजना का लाभ दिया है। इस योजना के तहत हिंदू-मुस्लिम सभी परिवारों की बेटियों की शादी कराई जा रही है। इस कारण यह योजना पूरे प्रदेश में काफी लोकप्रिय हो रही है। जिले में अब तक 300 शादियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन आपके सहयोग के लिए रहेगा। आप मिल-जुलकर खुशी से अपना जीवन यापन करें। दंपत्ति में प्यार है तो संपत्ति है, लेकिन आपस में तकरार है तो विपत्ति है। उन्होंने कहा कि इस योजना के लागू होने के बाद से समाज में फैली कुरीतियों पर लगाम लगेगी और दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा बंद होगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, सीडीओ विजय कुमार गुप्ता, उप जिलाधिकारी करहल महेश प्रकाश, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंदिरा सिंह, भोगांव उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय, पवन गोयल, अरविंद गुप्ता, राहुल भारती, अराधना गुप्ता, मंजूषा चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed