{"_id":"5a38002b4f1c1bc5668b5cf8","slug":"91513619499-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने किया ओवरब्रिज से कूदने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने किया ओवरब्रिज से कूदने का प्रयास
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर मानसिक रूप से परेशान बिहार निवासी युवक ने टूंडला ओवरब्रिज से कूदकर जान देने का प्रयास किया। लेकिन साथी युवकों ने उसे पुल की रेलिंग पर चढ़ते ही पकड़ कर जान बचा ली। पुलिस ने युवक से पूंछताछ के बाद युवकों के सुपुर्द कर दिया।
बिहार के जिला जमुई थाना खैरा अंतर्गत कयूल निवासी मोहम्मद एहसान आलम 27 फिरोजाबाद के जलेसर रोड स्थित झील की पुलिया के पास मजदूरी करता है। अचानक परिजनों के बुलाने पर वो रविवार सायं टूंडला स्टेशन पहुंचा और कयूल की टिकट लेने के बाद वो ट्रेन में सवार नहीं हुआ।
अचानक युवक के गायब होने से साथी मजदूर परेशान हो गए और तलाश में जुट गए। इसी बीच साथी टूंडला पहुंचे और साथियों को आता देख युवक टूंडला ओवरब्रिज पर पहुंच गया। जैसे ही युवक ओवरब्रिज से कूदने के लिए रेलिंग पर चढ़ा पीछे से साथियों ने उसे पकड़कर खींच लिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी मुनीश चंद्र ने बताया कि युवक पारवारिक स्थिति को लेकर मानसिक तनाव में होने पर ओवरब्रिज पर चला गया था। पूछताछ के बाद उसे उसके साथियों के सुपुर्द कर दिया है।