फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   डीएम, विप्रा उपाध्यक्ष हाईकोर्ट की अवमानना में फंसे

डीएम, विप्रा उपाध्यक्ष हाईकोर्ट की अवमानना में फंसे

Tue, 05 Dec 2017 07:56 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
डीएम, विप्रा उपाध्यक्ष हाईकोर्ट की अवमानना में फंसे
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर के निकट बनी प्राइवेट कालोनी के निर्माण से जुुड़ी जनहित याचिका में मथुरा के डीएम और विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इलाहाबाद हाईकोर्ट की अवमानना में फंस गए हैं। कोर्ट ने एक साल पहले प्राइवेट कालोनी के निर्माण पर उठाए गए सवालों की जांच उपरांत यथासंभव कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसका अनुपालन न होने पर हाईकोर्ट ने दोनों अफसरों को तलब कर लिया है।
विज्ञापन


गोवर्धन में 2001 के दौरान दानघाटी के निकट सकीतरा में बाबा मुबलदास की जमीन पर कालोनी का निर्माण किया गया था। इस कालोनी को लेकर कई बार शिकायत हुई। स्थानीय स्तर पर कोई परिणाम सामने न आने पर पिछले साल गोवर्धन निवासी नंदकिशोर शर्मा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की। इसमें कालोनी के निर्माण के दौरान नगर पंचायत से नक्शा की स्वीकृति, बोर्ड प्रस्ताव और जमा धनराशि की रसीद पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने 17 नवंबर 2016 को इस मामले में डीएम को एक माह के दौरान जांच करने तदोपरांत जांच रिपोर्ट पर मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष को दो माह के दरम्यान फैसला लेने के आदेश दिए थे।  15 दिसंबर 2016 में तत्कालीन डीएम नितिन बंसल ने तत्कालीन एसडीएम एनपी सिंह से जांच कराते हुए रिपोर्ट विप्रा उपाध्यक्ष को दे दी लेकिन, विप्रा उपाध्यक्ष ने इस पर कोई फैसला नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके खिलाफ पिछले माह गोवर्धन निवासी गौर गोपाल ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर कर दी। इसमें डीएम की जांच रिपोर्ट पर विप्रा उपाध्यक्ष द्वारा कार्रवाई न करने की जानकारी दी गई। हाईकोर्ट ने अवमानना से जुड़ी याचिका पर आठ दिसंबर को डीएम और विप्रा उपाध्यक्ष को व्यक्तिगत पेशी पर तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed