फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ठेकेदार ने रची थी अपने अपहरण की साजिश, पकड़ा गया

ठेकेदार ने रची थी अपने अपहरण की साजिश, पकड़ा गया

Thu, 23 Nov 2017 08:29 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
ठेकेदार ने रची थी अपने अपहरण की साजिश, पकड़ा गया
डेमो इमेज - फोटो : जेल
मथुरा। गोविंदनगर पुलिस ने बुधवार की रात ठेकेदार की अपहरण की रची गई साजिश का खुलासा करते हुए उसे सराय अजमाबाद से बरामद कर लिया। दो दिन पूर्व ठेकेदार की पत्नी ने महिला समेत दो के खिलाफ अपहरण का मुकद्दमा दर्ज कराया था। पुलिस ने ठेकेदार को छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गोवर्धन के मुड़सेरस और हाल महाविद्या कालोनी निवासी बच्चू पुत्र वीरी सिंह बघेल मकान और कोठियों का ठेका लेता था। 21 नवंबर को ठेकेदार अपने घर से लापता हो गया था। इसका मुकद्दमा ठेकेदार की पत्नी रेखा ने थाना गोविंदनगर में बाजना पुल के समीप विकास नगर निवासी लीला ठाकुर और उसके घर में किराए पर रह रही महिला के खिलाफ दर्ज कराया था।
विज्ञापन


इस अपहरण की गुत्थी को सुलझाने में जुटी गोविंदनगर पुलिस ने ठेकेदार को बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि ठेकेदार ने अपने अपहरण की साजिश रची थी। जिस महिला को नामजद कराया गया था उस महिला ने छेड़छाड़ और जान से मारने की की धमकी की ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। ठेकेदार को जेल भेज दिया गया है। अपहरण का झूठा मुकद्दमा एक्सपंज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed