फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   संदिग्ध हालात में नलकूप मिस्त्री की मौत

संदिग्ध हालात में नलकूप मिस्त्री की मौत

Mon, 13 Nov 2017 11:30 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में नलकूप मिस्त्री की मौत
फिरोजाबाद/ शिकोहाबाद। नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव छरीछप्पर चौराहा निवासी 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घर में शव देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मूल रूप से आगरा की बाह तहसील के गांव विक्रमपुर निवासी राजेश पुत्र कुलप सिंह विगत कई साल से छैछापुर चौराहे पर आकर रहने लगा था। यहां वो सबमर्सबिल पंप और नलकूप मिस्त्री का काम करता रहा था। रविवार रात उसकी ससुराल नगला जवाहर में तेरहवीं होने से पत्नी और बच्चे गए हएु थे। तेहरवीं खाकर राजेश रात में घर लौट आया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह जब एक ग्रामीण अपनी सबमर्सबिल पंप मरम्मत कराने राजेश के घर पहुंचा और आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। ग्रामीणों ने बताया जब उसने छत पर चढ़ कर देखा शव पड़ा मिला। हत्या की जानकारी होते ही हरगनपुर, छैछापुर और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी पर पत्नी, बच्चे और ससुरालीजन पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश का शव देखते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सीओ सिरसागंज और प्रभारी निरीक्षक नसीरपुर केपी सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। परिवारीजनों ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। इत्तफाकिया दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।


राजेश की मौत के बाद उसकी बेटी वंदना और बेटे गोलू के सर से पिता का साया उठ गया है। उसकी मौत के बाद दोनों बच्चों के लालन-पालन की जिम्मेदारी उसकी पत्नी के कंधों पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed