फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   टिकट मिलने के चंद घंटों बाद ही कांग्रेस प्रत्याशी ने थामा भाजपा का दामन

टिकट मिलने के चंद घंटों बाद ही कांग्रेस प्रत्याशी ने थामा भाजपा का दामन

Thu, 09 Nov 2017 10:57 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
टिकट मिलने के चंद घंटों बाद ही कांग्रेस प्रत्याशी ने थामा भाजपा का दामन
माधुरी गुप्ता
एटा। निकाय चुनाव को लेकर जिले में हलचल तेज हो गई हैं। चुनाव को चल रहे नामांकन से ऐन वक्त पहले गुरुवार को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश सचिव प्रमोद गुप्ता और उनकी पत्नी कांग्रेस प्रत्याशी माधुरी गुप्ता ने भाजपा का दामन थाम लिया। सांसद राजवीर सिंह और जिलाध्यक्ष ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस में निकाय चुनाव के लिए एटा नगर पालिका सीट के प्रत्याशी को लेकर ऊहापोह की स्थिति चल रही थी। पार्टी में प्रदेश सचिव प्रमोद गुप्ता की पत्नी माधुरी गुप्ता, प्रदेश सचिव गीता गुप्ता और पूजा वार्ष्णेय ने दावेदारी की थी। बुधवार देर रात को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने माधुरी गुप्ता को प्रत्याशी घोषित किया था।
विज्ञापन


प्रत्याशी घोषित होने के चंद घंटों बाद ही माधुरी गुप्ता ने पति प्रमोद गुप्ता ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। गुरुवार सुबह सांसद राजवीर सिंह, विधायक मारहरा वीरेंद्र लोधी और जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ ने प्रमोद गुप्ता के आवास पर पहुंचकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल हुए नेता प्रमोद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित हुआ हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के साथ मिलकर सभी का साथ, सभी के विकास की बात की जाएगी। सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि प्रमोद गुप्ता के भाजपा में आने के बाद पार्टी की स्थिति में सुधार आएगा। उनको संगठन में पद दिलवाने की पूरी कोशिश की जाएगी।


वैश्य मतों का बिखराव रोकने की कवायद

भाजपा ने ऐन वक्त पर कांग्रेस प्रत्याशी को पार्टी में शामिल करके वैश्य मतों को एकजुट करने की कवायद की है। दरअसल, भाजपा से पूर्व जिलाध्यक्ष की पुत्रवधू को टिकट दी गई है। वहीं प्रमोद गुप्ता के भाजपा में आने के बाद वैश्य वर्ग के मतदाता भाजपा की ओर जाएंगे। ऐसे में पार्टी की जीत को लेकर नेता आश्वस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed