{"_id":"5a01b5ef4f1c1b72548bb707","slug":"91510061551-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों के शक्ति प्रदर्शन ने जाम कर दिया शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों के शक्ति प्रदर्शन ने जाम कर दिया शहर
Updated Tue, 07 Nov 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नामांकन का अंतिम दिन था। भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा से मेयर प्रत्याशी पर्चा दाखिल करने पहुंचे। सभी ने ताकत दिखाई। पूरे लाव लश्कर के साथ निकले। जहां से निकले वहीं जाम लगा। होलीगेट से लेकर टैंक चौराहे तक वाहनों की कतार लग गई थी। स्कूली वाहन भी जाम में फंस गए थे।
मंगलवार को नामांकन कराने के लिए सुबह से ही प्रमुख प्रत्याशी दल-बल के साथ पहुंचने लगे थे। किसी के समर्थक टैंक चौराहे पर जुटे तो किसी के होलीगेट पर। मुर्गा फाटक के पास से भी जुलूस निकाले गए थे। जब सब जुलूस एक सड़क पर पहुंचे तो लग गया जाम। होलीगेट से टैंक चौराहे तक भारी जाम था। धौलीप्याऊ चौराहे पर भी जाम रहा। सुबह को दस बजे से दोपहर दो बजे तक यही हालात रहे। हालांकि पुलिस ने जाम खुलवाने के भरसक प्रयास किए लेकिन भीड़ के आगे पुलिस की भी चल नहीं सकी।
कहीं, भाजपा प्रत्याशी के समर्थक जिंदाबाद करते हुए निकल रहे थे तो कहीं सपा प्रत्याशी के। कहीं बसपा प्रत्याशी का जमघट था तो कहीं कांग्रेस उम्मीदवार का लश्कर। इन सियासी भीड़ ने दोपहर तक शहर की यातायात व्यवस्था को ठप रखा। जब दोपहर को स्कूलों की छुट्टी हुई तो तमाम वाहन भी भीड़ में फंस गए थे। टैंक चौराहे के पास तो एक एंबुलेंस को निकलवाने के लिए भी पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी थी।