फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   युवक को बंधक बना कर पीटा

युवक को बंधक बना कर पीटा

Mon, 18 Sep 2017 12:53 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
युवक को बंधक बना कर पीटा
टूंडला/फिरोजाबाद। ठाकुर वीरी सिंह डिग्री कालेज में चल रही भागवत कथा के दौरान महिला के जंजीर तोड़ने के आरोपी युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई की। पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। घटनाक्रम किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया है।
विज्ञापन


जय मां अंबे कमेटी द्वारा ठाकुर वीरी सिंह डिग्री कालेज में श्रीमद्भागवत कथा की शुरूआत 14 सितंबर से हुई थी। पहले दिन ही तेज हवा के कारण पंखे आदि गिरने के साथ भगदड़ मची थी। रविवार के दिन भागवत कथा पंडाल में भीड़ अधिक थी। कथा के श्रवण के दौरान ही एक महिला के गले से सोने की जंजीर किसी ने पार कर दी।
विज्ञापन


इसकी जानकारी जब महिला को हुई तो मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। कथा पांडाल में बैठे एक युवक को शक के आधार पर पकड़ लिया। इसकी सूचना डायल 100 को दे दी। सूचना देने के बाद कथा के पांडाल के करीब पेड़ से बांधकर खुद कानून हाथ में लिया और युवक की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई के दौरान युवक बचाव को चीखता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन कोई बचाव को आगे नहीं आया। इस नजारा को देखकर हर कोई दंग रह गया। बताते हैं कि इस दौरान उसके कब्जे से जंजीर के साथ गाड़ी की चाभी मिली है।बाद में युवक को पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस थाने ले जाने के बजाय रास्ते में छोड़ दिया।


प्रभारी निरीक्षक टूंडला ने ऐसी कोई घटना संज्ञान में होने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि किसी सिपाही एवं डायल 100 ने हरकत की है तो उसकी जांच करके कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed