{"_id":"59a996574f1c1b10278b4bf3","slug":"91504286295-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बुखार की चपेट में कैदी, दो बच्चे व एक कैदी को किया अलीगढ़ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बुखार की चपेट में कैदी, दो बच्चे व एक कैदी को किया अलीगढ़ रेफर
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
जिले की पचलाना जिला जेल में इस समय बुखार का प्रकोप शुरू हो गया है। कई कैदी बुखार की चपेट में हैं। इनका इलाज किया जा रहा है। जेल के चिकित्सक ने शुक्रवार को एक कैदी को जिला अस्पताल रेफर किया। इसके बाद दो महिला कैदियों के साथ रह रहे बच्चों को बुखार की स्थिति में जिला चिकित्सालय भेजा। जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
गौरतलब है कि जिला जेल में बुखार से दो दर्जन से अधिक कैदी बुखार की चपेट में हैं। इनका इलाज जेल के चिकित्सक कर रहे हैं। शुक्रवार को बुखार से पीड़ित हत्या के आरोप में जेल में बंद कैदी आरिफ पुत्र अताहउल्ला को तेज बुखार होने पर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल कालेज में रेफर कराया गया है।
इसके अतिरिक्त दहेज हत्या के आरोप में जेल में बंद महिला कैदी संगीता पत्नी महेंद्र सिंह निवासी सिढ़पुरा का साढ़े तीन वर्षीय पुत्री रजनी को तेज बुखार था। इसके अलावा अपहरण के मामले में जेल में बंद महिला कैदी सुनीता पत्नी नन्ने निवासी गोरहा सोरों का डेढ़ वर्षीय पुत्र कार्तिक बुखार से पीड़ित था। इन दोनों बच्चों को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जेलर राजीव कुमार ने बताया कि जेल प्रशासन ने तत्काल ही सभी को उच्च चिकित्सा के लिए भेज दिया। चिकित्सकों के द्वारा सभी की हालत में सुधार के संकेत मिले हैं।