{"_id":"5999d3554f1c1b14058b47dd","slug":"91503253333-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में आंदोलन के लिए रवाना हुए समायोजित शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में आंदोलन के लिए रवाना हुए समायोजित शिक्षक
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्र
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सुप्रीम कोर्ट से समायोजन निरस्त किए जाने के बाद धरना प्रदर्शन कर रहे समायोजित शिक्षक एवं असमायोजित शिक्षामित्र रविवार की शाम लखनऊ के लिए रवाना हुए।
21 अगस्त को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन होगा। जिले के ब्लाकों से बसों में भर कर समायोजित शिक्षक नारे लगाते हुए लखनऊ के लिए निकले।
जिला मुख्यालय पर आंदोलन के बाद सरकार द्वारा कोई भी फैसला नहीं लेने से नाराज समायोजित शिक्षक एवं शिक्षामित्र आज लखनऊ में धरना प्रदर्शन करेंगे। अरांव, नारखी, फिरोजाबाद, नगर क्षेत्र, मदनपुर, सिरसागंज, जसराना क्षेत्रों से करीब 25 बसों में भर कर सैकड़ों की संख्या में शिक्षामित्र लखनऊ के लिए रवाना हुए।
समायोजित शिक्षक प्रदेश सरकार से नौकरी मांगने गए हैं। असमायोजित शिक्षामित्र लखनऊ प्रदर्शन में शामिल होने रवाना हुए। जिला अध्यक्ष श्रीओम यादव ने कहा कि जल्द सुनवाई नहीं हुई तो समायोजित शिक्षक दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
स्कूलों में पड़ा रहेगा ताला
फिरोजाबाद। शिक्षामित्रों के लखनऊ जाने के कारण जिजे के कुछ प्राथमिक विद्यालयों में ताला लगना तय है। जबकि अधिकांश में स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था प्रभावित रहेगी। समायोजित शिक्षक एवं शिक्षामित्रों की संख्या करीब दो हजार है। ऐसे में जिले के 90 प्रतिशत प्राथमिक विद्यालय प्रभावित होंगे। समायोजन निरस्त होने के बाद प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था पटरी हुई है।