फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   91 cases disposed off and charged a fine of Rs. 22210

91 मामले निस्तारित कर 22210 रुपये का जुर्माना वसूला

Mon, 22 Mar 2021 10:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
91 cases disposed off and charged a fine of Rs. 22210
मैनपुरी। दीवानी सभागार में सोमवार को जिला जज तेजप्रताप तिवारी की अध्यक्षता में त्रैमासिक नियमित लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान 91 मामलों का निस्तारण किया गया। न्यायिक अधिकारियों ने 22,210 रुपये का जुर्माना भी वसूल किया।
विज्ञापन

जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने न्यायिक अधिकारियों से कहा कि लोक अदालत में अधिक से अधिक मामले निस्तारित करें। सुलह समझौते के आधार पर मामले निपटाए जाएं। समझौते से दोनों पक्ष संतुष्ट होने चाहिए।
विज्ञापन

सीजेएम तरन्नुम खान ने 11 मामलों में 20750 रुपये, सिविल जज/ प्राधिकरण सचिव अमित मिश्रा ने आठ मामलों में 160 रुपये, सिविल जज योगेश शिवा ने सात मामलों में 140 रुपये, जेएम प्रथम प्रियंका वर्मा ने 38 मामलों में 760 रुपये, जेएम द्वितीय मीनाक्षी बंसल ने 20 मामलों में 400 रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रैमासिक नियमित लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय अनिल कुमार ने भरण पोषण का एक, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय लवी यादव ने दो मामले निस्तारित किए। एफटीसी प्रथम अवनीश गौतम, सिविल जज अमित मिश्रा, अपर सिविल जज प्रशांत वर्मा ने एक-एक मामला निस्तारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed