{"_id":"661c0f6b036a0d58d009ef0d","slug":"9-people-injured-in-road-accidents-agra-news-c-163-1-eta1001-115517-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़क हादसों में 9 लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़क हादसों में 9 लोग हुए घायल
Sun, 14 Apr 2024 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 14 Apr 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में 9 लोग घायल हो गए। जिनमें से 2 गंभीर घायलों को रेफर किया गया है। अन्य का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
थाना कोतवाली देहात के गांव असरौली निवासी पूनम सड़क किनारे खड़े होकर ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मेडिकल कॉलेज लाया गया। वहीं अन्य हादसों में अवधेश, अभिषेक और साहिल निवासी कनिकपुर बागवाला, रायबहादुर और ऊषा देवी निवासी अमृतपुर सिकंदराराऊ जिला हाथरस, प्रदीप निवासी नियाजनगर थाना मिरहची, नितिन निवासी कंपिल फर्रुखाबाद और दलवीर निवासी जिटौली थाना निधौली कलां गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनमें से रायबहादुर और ऊषा देवी को चिकित्सकों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया।