फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   8.42 lakh names to be removed from voter list, 4 lakh hit with notices

Agra News: मतदाता सूची से 8.42 लाख नाम हटेंगे, 4 लाख पर नोटिस की मार

Fri, 26 Dec 2025 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
8.42 lakh names to be removed from voter list, 4 lakh hit with notices
आगरा। मतदाता सूचियों से 8.42 लाख नाम हटाए जाएंगे। जिले में नौ विधानसभा क्षेत्रों के चार लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस थमाया जाएगा। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में शुक्रवार को गणना फॉर्म जमा करने का अंतिम दिन है। जिले में 36 लाख 71 मतदाताओं में करीब 23.50 लाख मतदाताओं की साल 2003 की सूची से मैपिंग हो सकी है।
विज्ञापन

एसआईआर प्रक्रिया में 3696 बीएलओ और 500 से अधिक सुपरवाइजर ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया। गणना फॉर्म बांटे फिर उन्हें जमा कर डिजिटाइज्ड किया। डिजिटाइज्ड फार्मों की वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग की गई। इसके बाद नई सूचियों में मतदाताओं का गणित बदल गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार नौ विधानसभा क्षेत्र में 36 लाख 71 मतदाताओं में 27 लाख 57 हजार 573 यानी 76.7% मतदाताओं के फॉर्म डिजिटाइज्ड हुए हैं। इनमें से 64.98% मतदाताओं की मैपिंग हो सकी है यानी 4.15 लाख से अधिक मतदाताओं का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान नहीं हो सका है। इन्हें सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्तर से नोटिस जारी किए जाएंगे। अपने दस्तावेज पेश करने के बाद ही मताधिकार का मौका मिलेगा। ऐसे सभी मतदाताओं को सूची में नाम जुड़वाने के लिए तहसील, कलेक्ट्रेट व निर्वाचन कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ेंगे। इनके अलावा 8.42 लाख मतदाताओं का नाम सूचियों से कटेगा। इनमें 1.06 लाख मृतक हैं। 3.01 लाख लापता मतदाता हैं। इनके अलावा 3.36 लाख ऐसे मतदाता हैं जो स्थान परिवर्तित कर चुके हैं। इनको शिफ्टेड की सूची में शामिल किया है। 98 हजार मतदाता फर्जी मिले हैं। इनके नाम मतदाता सूचियों में दो जगह दर्ज थे। इस तरह 8.42 लाख मतदाताओं के नाम सूची से साफ हो जाएंगे।
विज्ञापन



लापरवाही: बीएलओ ने बिगाड़ा दक्षिण का गणित, मंत्री नाखुश
एसआईआर में बाह, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़ और एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूक रहे। वहीं, आगरा दक्षिण, छावनी, उत्तर और ग्रामीण क्षेत्र में मतदाता पिछड़ गए। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) पर लापरवाही के आरोप हैं। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शिफ्टेड मतदाताओं की सूची बनाने में लापरवाही बरतने के आरोप बीएलओ और अधिकारियों पर लगाए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। बीएलओ और अधिकारियों ने सही से काम नहीं किया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश गुप्ता और राज्य निर्वाचन आयुक्त से शिकायत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्रवार एसआईआर का रिपोर्ट कार्ड
क्षेत्र: मतदाता: डिजिटाइज्ड: मैपिंग: अनमैप्ड: फॉर्म जमा नहीं
एत्मादपुर: 468759: 381772: 368228: 13459: 86990
छावनी: 482966: 301515: 222305: 78885: 181453
दक्षिण: 370099: 250144: 181157: 68726: 119966
उत्तर: 454175: 300493: 194682: 105562: 153683
ग्रामीण: 452123: 344756: 298622: 46073: 107377
फतेहपुर सीकरी: 362476: 318921: 294216: 24657: 43563
खेरागढ़: 340839: 294623: 272494: 22108: 46218
फतेहाबाद: 329284: 283931: 253655: 30267: 45356
बाह: 339350: 281418: 253576: 27679: 57937

(नोट: फॉर्म जमा नहीं करने वालों में मृतक, अनुपस्थित, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाता हैं )

दो बार हुआ सत्यापन
- एसआईआर की तिथि बढ़ने के बाद मृतक, अनुपस्थित, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं का दोबारा सत्यापन कराया है। मैपिंग भी बढ़ी है। आज अंतिम दिन है। जिन्होंने फॉर्म नहीं दिया वह जमा कराएं
- यमुनाधर चौहान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed