{"_id":"5c7181d5bdec2273ac45f3c4","slug":"81550942677-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरोहितों ने हक के लिए शुरू किया क्रमिक अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरोहितों ने हक के लिए शुरू किया क्रमिक अनशन
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों। तीर्थनगरी के हक के लिए सोरों के पुरोहित आंदोलन की राह पर हैं। चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में शनिवार को पुरोहितों ने तुलसी स्मारक पर दो दिवसीय क्रमिक अनशन की शुरूआत की। पुरोहितों ने गंगा मां के जयकारे लगाकर सरकार के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया।
प्रदेश सरकार ने राजापुर में तुलसी पीठ बनाने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से सोरों के पुरोहित आंदोलन की राह पर हैं। दलों और संस्थाओं का बंधन तोड़ युवाओं ने एक मंच पर हक के लिए हुंकार भरी। क्रमिक अनशन में दिनेश मैदावार ने कहा कि तुलसी और तीर्थ के हित में पुरोहितों का आंदोलन जारी रहेगा। शासन प्रशासन तुलसी नगरी की उपेक्षा कर रहा है। पुरोहितों कंी उम्मीदों पर सरकार खरी नहीं उतर रही। उन्होंने कहा कि यदि शांतिपूर्ण आंदोलन से बात न बनी तो पुरोहित अग्रिम आंदोलन की रूपरेखा बनाएंगे। महारानी गुप्ता ने कहा कि सरकार तुलसीदास जी के नाम से सोरों में विकास कराए। सोरों को तुलसीदास से जोड़े। तुलसीदास पर सिर्फ सोरों का हक है। भूपेश शर्मा, सतीश भारद्वाज, अनीता उपाध्याय, ओम मिश्रा, राधाकृष्ण, विजय, दिनेश, सत्यनरायन उपाध्याय, अभय मिश्रा, कपिल पंडित, गोपाल भारद्वाज, नीरज, सौरभ, कपिल तिवारी, सीटू तिवारी, सुमन, गंगा बल्लभ माथुर, श्याम दीक्षित, जगदीश महेरे आदि मौजूद रहे।