{"_id":"5b48ba604f1c1b4a748b45ef","slug":"81531492960-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मस्थान की तरफ दौड़ी फोर्स, संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मस्थान की तरफ दौड़ी फोर्स, संभाला मोर्चा
Updated Fri, 13 Jul 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
जन्मस्थान की सुरक्षा में तैनात जवान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। शुक्रवार की दोपहर अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की तरफ फोर्स दौड़ पड़ी। मोर्चा संभाल लिया था। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तीनों गेट खोल दिए गए। श्रद्धालुओं की भीड़ को बाहर निकाला जाने लगा। अंदर आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को यलो जोन के बैरियरों पर रोक दिया गया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सुरक्षा की इस कार्रवाई को देख हर कोई सन्न रह गया। दरअसल भीड़ नियंत्रित करने के लिए मॉक ड्रिल कराई जा रही थी।
हर बार आतंकी हमले से निपटने के लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मॉक ड्रिल की जाती है, पर शुक्रवार को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मॉक ड्रिल का नया प्रयोग किया गया। खासकर एसएसपी बबलू कुमार मॉक ड्रिल पर पैनी नजर बनाए हुए थे। दोपहर श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बैरियर प्वाइंटों को अलर्ट किया गया। मंदिर के अंदर भागवत भवन, केशवदेव, कारागार और लीलामंच पर सुरक्षा में मुस्तैद जवानों को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए संदेश पास किया गया। इसके बाद गोविंदनगर, मुख्यद्वार और आवासीय गेटों को पूरी तरह खोलकर श्रद्धालुओं को बाहर करना शुरू कर दिया गया।
अचानक फोर्स ने भीड़ का बाहर करना शुरू किया तो श्रद्धालु दंग रह गए। साथ ही सभी बैरियरों प्वाइंटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को रोक दिया गया। दो घंटे तक चली मॉक ड्रिल को हड़कंप मचा रहा। एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मॉक ड्रिल की गई थी।