फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   बीमा कंपनी ने धान की फसल बाजरा में बदली

बीमा कंपनी ने धान की फसल बाजरा में बदली

Fri, 13 Jul 2018 08:24 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
बीमा कंपनी ने धान की फसल बाजरा में बदली
बाजरा - फोटो : डेमो
मथुरा। किसानों को बीमा फसल के नुकसान का क्लेम देने से बचने के लिए बीमा कंपनी ने फसल सर्वे में ही फर्जीवाड़ा कर दिया है। खेतों में हुई धान की फसल को सर्वे में बाजरा दर्शा दिया है। इसकी शिकायत किसानों ने डीएम से की। इस पर डीएम ने जांच के आदेश देते हुए मामला शासन को संदर्भित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिले में एक लाख से अधिक किसानों ने केसीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत पिछले साल खरीफ की धान की फसल का बीमा कराया था। छाता से आए किसान भगवत स्वरूप पांडेय, डा. विक्रम और राधारमण ने डीएम को अवगत कराया कि खसरा में धान की फसल दर्ज है। केसीसी के बैंक रिकार्ड में भी धान की फसल दर्शाई गई है, लेकिन बीमा कंपनी टाटा एआईजी ने फसल में हुए नुकसान के बाद कंपनी सर्वे में उसे बाजरा दिखा दिया है। इससे किसान बड़ी संख्या में बीमा क्लेम से वंचित कर दिए हैं।
विज्ञापन


किसानों ने छाता तहसील के खानपुर, अलवाई, सांखी, नगरिया, धीमरी, खायरा, जलालपुर, भरनाकलां सहित 12 गांवों का रिकार्ड देते हुए डीएम को करीब 400 किसानों के साथ हुए कंपनी के इस फर्जीवाड़े की शिकायत की। इस पर डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने कहा कि मामला गंभीर है। उपनिदेशक कृषि को जांच के लिए आदेशित करते हुए उक्त मामले को शासन को संदर्भित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed