फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   आश्रय सदन में महिलाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: रेणुका

आश्रय सदन में महिलाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: रेणुका

Fri, 13 Jul 2018 08:27 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
आश्रय सदन में महिलाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: रेणुका
निरीक्षण करतीं अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वृंदावन (मथुरा)। महिला कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने नगला रामताल में बने नव निर्मित 1000 बेड के महिला आश्रय सदन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दूर करने के आदेश दिए। वहीं जल्द ही इसका उद्घाटन कर महिलाओं को शिफ्ट करने की बात कही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को महिला कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार महिला आश्रय सदन का निरीक्षण करने पहुंचीं। यहां उन्होंने डिसपेंसरी, महिलाओं के रहने के कमरे, लिफ्ट, नर्स स्टेशन, डाक्टर रूम आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने किचन में चिमनी न लगाने पर नाराजगी जताई। कहा कि किचन से निकलने वाले धुएं से आश्रय सदन को नुकसान होने के साथ ही माताओं के स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ेगा। उन्होंने गैलरी, स्लैब आदि उतार चढ़ाव वाले स्थान पर स्टील की रैलिंग लगाए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भारत सरकार के सहयोग से बने इस आश्रय सदन का संचालन महिला कल्याण विभाग करेगा। आगामी दो माह में यह आश्रय सदन शुरू हो जाएगा। वृंदावन आने वाली निराश्रित महिलाओं को इस आश्रय सदन में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। विशेष सचिव रामसेवक, पदेन सचिव कमल सक्सेना, डीएम सर्वज्ञ राम मिश्रा, हैल्पेज इंडिया के निदेशक एके सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम या सीएम कर सकते हैं उद्घाटन

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की स्वधार योजना के अंतर्गत बनाए गए इस 1000 बेड के आश्रय सदन का उद्घाटन जल्द ही किए जाने की संभावना है। इस आश्रय सदन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed