फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   युवक-युवती के आत्महत्या की सुन सन्न रह गए लोग

युवक-युवती के आत्महत्या की सुन सन्न रह गए लोग

Thu, 12 Jul 2018 11:30 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
युवक-युवती के आत्महत्या की सुन सन्न रह गए लोग
युवती ने फांसी लगाई
बलदेव/राधाकुंड (मथुरा)। गोवर्धन के अड़ीग व बलदेव के नगला बुर्ज में युवक व युवती द्वारा की गई आत्महत्या को लेकर लोग सन्न रह गए। दोनों के घरों पर ग्रामीणों की भीड़ तो लगी है, मगर परिजन उनके शव लेने आगरा गए हैं। अड़ींग में युवक के परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। युवती के मकान पर ताला लटका था। लोग आगरा गए थे। दोनों गांवों में कोई घटना को लेकर बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि अड़ीग के गोकुलेश पुत्र भगवान सिंह और बलदेव के नगला बुर्ज निवासी बबीता ने आगरा के खंदौली में एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अड़ींग निवासी भगवान सिंह के घर पर गुरुवार को दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। यहां कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं था। परिजन गोकुलेश का शव लेने आगरा गए हैं। नगला बुर्ज में युवती की मौत को लेकर सन्नाटा पसरा था। बलवीर के मकान पर ताला लटका था।
विज्ञापन


बलदेव के नगला बुर्ज की बबीता (20) वर्ष पुत्री बलवीर तीन दिन पूर्व अपने दोस्त बुआ के नाती गोकुलेश पुत्र भगवान सिंह निवासी अड़ींग के साथ भाग गई थी। उसे परिजन तलाश कर रहे थे। उसकी 18 फरवरी 2018 को जैंत चौकी के गांव नगला रामताल में शादी हुई थी, वह इस शादी से खुश नहीं थी। वह अपने बुआ के लड़के से प्रेम करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed