{"_id":"5b25200d4f1c1bb0318b71b2","slug":"81529159693-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला यात्री ने स्टेशन पर बेटे को जन्म दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला यात्री ने स्टेशन पर बेटे को जन्म दिया
Updated Sat, 16 Jun 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। गुजरात संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से मथुरा आ रहे कासगंज के एक परिवार की महिला ने जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बेटे को जन्म दिया। आनन-फानन में एंबुलेंस से महिला को जिला महिला अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां से परिवार बगैर बताए चला गया।
शनिवार को गुजरात संपर्क क्रांति एक्सप्रेस करीब सुबह आठ बजे मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर पहुंची। यहां उतरे कासगंज के एक परिवार की गर्भवती महिला रेनू को अचानक दर्द होने लगा। उसे निकटवर्ती डिप्टी एसएस कॉमर्शियल कार्यालय में ले जाया गया। स्टेशन पर मौजूद महिला यात्रियों की मदद से रेनू ने बेटे को जन्म दिया।
इसकी तत्काल सूचना 104 एंबुलेंस सेवा को दी गई। एंबुलेंस की मदद से प्रसूता और बच्चे के साथ परिजन और आरपीएफ सुबह 9:10 बजे जिला महिला अस्पताल पहुंची। यहां उपचार के बाद परिजन प्रसूता और बच्चे को लेकर करीब 12 बजे चले गए। उन्होंने इसकी जानकारी चिकित्सकों को भी नहीं दी।