{"_id":"5b0d8f1c4f1c1b8a6e8b5457","slug":"81527615260-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्येष्ठ पूर्णिमा: घाटों पर गंगा स्नान को उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्येष्ठ पूर्णिमा: घाटों पर गंगा स्नान को उमड़ी भीड़
Updated Tue, 29 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
ज्येष्ठ पूर्णिमा: घाटों पर गंगा स्नान को उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। पुरुषोत्तम मास की ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा मां का दूध से अभिषेक कर सूर्य को अर्घ्य दिया। हर-हर गंगे के जयकारों से गंगाघाट गूंज गए। शाम तक गंगा स्नान के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला जारी रहा।
तीर्थनगरी सोरों, कछला, लहरा, कादरगंज, शहवाजपुर, इस्माइलपुर के गंगाघाटों पर मंगलवार सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गया। हर-हर गंगे के जयकारे गंगाघाटों पर गूंजने लगे। घंटे, घड़ियाल, ढोल, ढप, मंजीरों की थाप पर लोग गंगा भक्ति और गंगा लहरी का सस्वर गायन करते नजर आए। थे। कोई दूध की धार से गंगा का अभिषेक करके मनौतियां मांग रहा था तो कोई लड्डू का भोग गंगा मां को अर्पित कर रहा था। राजस्थान, मध्यप्रदेश के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में पहुंचे।
सोरों के मंदिरों में रही भीड़ हरिपदी पर किया स्नान
सोरों। तीर्थनगरी में भी ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हरिपदी में स्नान किया। इसके बाद हरिपदी की परिक्रमा कर देव दर्शन किए। भगवान आदि वराह मंदिर, बालाजी मंदिर, रामदरबार, द्वारिकाधीश मंदिर, सोमेश्वर मंदिर, बटुकनाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में देव दर्शन किए। भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
सुबह से बढ़ा ट्रैफिक का दबाव, जाम
कासगंज। कासगंज-बरेली मार्ग पर सुबह से ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। गंगा स्नान को जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की कतार लगातार चल रही थी। दो पहिया वाहनों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचेे। बिलराम गेट चौराहे पर वाहनों का काफी दबाव रहा। कछला तिराहे पर भी भीड़ का काफी दबाव रहा।