{"_id":"5b0ac4b84f1c1bb16e8b4cce","slug":"81527432376-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक कर रही अनियंत्रित रोडवेज बस पलटी, 12 चुटैल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक कर रही अनियंत्रित रोडवेज बस पलटी, 12 चुटैल
Updated Sun, 27 May 2018 08:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह(मथुरा)। आगरा से मथुरा की तरफ आ रही रोडवेज की बस फरह केे फतिहा कट के समीप दूसरी बस को ओवरटेक करते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई। सवारियों में चीख-पुकार मच गई। 12 सवारियों को चोटें आईं हैं। फरह पुलिस के पहुंचने से पहले चुटैल सवारियां अपने गंतव्य को चली गईं।
20 सवारियाें के साथ रोडवेज की बस आगरा से मथुरा के लिए चली थी। थाना फरह के गांव फतिहा कट पर दूसरी बस को ओवरटेक करते वक्त अनियंत्रित होकर पलट गई। सवारियों में मची चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण आ गए। ग्रामीणों ने सवारियों को सकुशल निकाल लिया।
लेकिन कई सवारियां चुटैल हो गईं। हाईवे पर बस पलटने की सूचना पर फरह पुलिस के पहुंचने से पहले चुटैल 12 सवारियां अपने गंतव्य को चली गईं। पुलिस ने पलटी बस को क्रेन से सीधा कराया। प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल सिंह ने बताया कि 12 सवारियां चुटैल हुई हैं।