{"_id":"5ace0bf84f1c1b5d3e8b4873","slug":"81523452920-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के नाले हुए चोक, पालिका नहीं दे रही ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के नाले हुए चोक, पालिका नहीं दे रही ध्यान
Updated Wed, 11 Apr 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नगर पालिका की सफाई व्यवस्था एकबार फिर से प्रभावित होने लगी है। नगर पालिका के सामने ही गंदगी है। यहां से निकलने वाला नाला चोक है और नगर पालिका इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। इसके चलते लोगों को संक्रामक रोग फैलने की चिंता सता रही है।
नगर पालिका परिषद के सामने घंटाघर चौराहे के पास पिछले कई दिनों से नाला चोक है। नाले की सफाई नहीं की जा रही है। इसके चलते यहां गंदगी फैल रही है।
नाला चोक होने के कारण यहां रहने वाले लोगों में किसी भी समय संक्रामक रोग पनपने की संभावना बढ़ रही है। केवल घंटा घर चौराहा ही नहीं बल्कि राजीव गांधी नगर, देवी रोड आदि स्थानों पर भी नाला चोक हैं। इसके अतिरिक्त नगर में कई स्थानों पर सड़क पर कूड़ा पड़ा हुआ है, जिसे नगर पालिका के कर्मचारी समय से नहीं उठा रहे हैं। इसके चलते इन मोहल्लों में भी लोगों को गंदगी से होकर गुजरना पड़ रहा है।