{"_id":"5ac8fe5b4f1c1bbf618b60fd","slug":"81523121755-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आधी रात से रोडवेज का चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आधी रात से रोडवेज का चक्का जाम
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बसों की कमी से यात्री रहे परेशान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर रोजवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद आंदोलन की राह पर है। प्रांतीय नेतृत्व द्वारा प्रस्तुत मांगें न माने जाने पर जिला इकाई रविवार आधी रात से बसों का चक्का जाम करेंगे।
सातवां वेतन आयोग, छठे वेतन आयोग का एरियर, संविदा कर्मियों का वेतन निर्धारण, डीए वृद्धि एवं मृतक आश्रितों को नौकरी आदि पुरानी मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी रविवार रात से बसों का चक्का जाम करेंगे। आंदोलन की सफलता एवं कर्मचारियों की एकता प्रदर्शन के लिए वर्कशॉप में शनिवार को आहूत बैठक में इकाई सचिव मुजीब अहमद ने कहा कि गुरुवार को प्रांतीय नेतृत्व ने धरना प्रदर्शन कर सरकार को 72 घंटों का अल्टीमेटम देकर मांगें न माने जाने पर चक्का जाम का एलान किया है। अहमद ने कहा कि एकजुट होकर अधिकार की लड़ाई लड़ सकते हैं।
169 है डिपो में बस
डिपो में 169 बसें संचालित हैं। इनमें निगम की 128 एवं 41 अनुबंधित बसें संचालित हैं। डिपो में सात सौ से अधिक कर्मचारी सेवारत हैं।
प्रस्तावित आंदोलन को लेकर सरकार की संगठन से वार्ता चल रही है। साथ ही विभाग अलर्ट है। यात्रियों की सुविधा के लिए बस संचालन सुचारू रखा जाएगा। जिला एवं पुलिस प्रशासन को लिखित रूप से सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
-लोकेश राजपूत, एआरएम