फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   नकल माफियाओं ने बदल दीं शिक्षाशास्त्र की कापियां

नकल माफियाओं ने बदल दीं शिक्षाशास्त्र की कापियां

Mon, 26 Mar 2018 08:34 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
नकल माफियाओं ने बदल दीं शिक्षाशास्त्र की कापियां
डैमो - फोटो : डैमो
मथुरा। इस बार नकल माफिया ने परीक्षा केंद्रों के बाहर कापियां लिखवाकर उन्हें मूल कापी से बदल डाला। मथुरा में मूल्यांकन केंद्र पर मिर्जापुर से जंचने आईं कापियों में भारी घालमेल पकड़ा गया है। एक पेज पर राइटिंग कुछ है तो दूसरे पर कुछ। ऊपर का पन्ना छोटा है तो नीचे वाला बड़ा। इतना ही नहीं कापी की पिन भी खुली हुई है। इन कापियों को सील करके यूपी बोर्ड को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


इस बार नकल रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने पूरी ताकत लगा दी थी। इसका नतीजा रहा कि 11 लाख छात्रों ने परीक्षा ही छोड़ दी थी। कई केंद्रों को सील भी किया गया। सरकार की सख्ती को देखकर नकल माफिया ने भी कापियां बदलने का तरीका ढूंढ निकाला। परीक्षा केंद्रों के बाहर कापियां लिखी गईं हैं। इन कापियों को या तो मूल कापी के भीतर ही जोड़ दिया गया या फिर दूसरी कापी लगा दी गई। अब मूल्यांकन में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को जीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर मिर्जापुर से आईं कापियों में भी बड़ा गोलमाल पकड़ा गया।
विज्ञापन


यहां शिक्षाशास्त्र की कापियां जांच रहे परीक्षक अशोक वर्मा का माथा कापी के पहले पेज की लिखावट और अंदर की राइटिंग में अंतर देखकर ठनक गया। गौर से देखा तो कापियों में लगी पिन निकल रही थी, छिद्रांकन व पहले पेज और अंदर के पेजों के साइज का मिलान भी नहीं हो रहा था। स्पष्ट लग रहा था कि कापियों के पेज बदले गए है। ये कापियां मूल्यांकन के लिए मिर्जापुर मंडल से आई हैं। इस पर परीक्षक अशोक वर्मा ने मूल्यांकन केंद्र प्रभारी डॉ. संतोष सारस्वत को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। डॉ. सारस्वत ने बताया कि दो कापियों को सील कर बोर्ड भेज दिया गया है। इस पर अंतिम निर्णय वहीं से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed