फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   आज से होलीगेट की तरफ नहीं जाएंगे आटो, ई-रिक्शा

आज से होलीगेट की तरफ नहीं जाएंगे आटो, ई-रिक्शा

Sun, 18 Mar 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
आज से होलीगेट की तरफ नहीं जाएंगे आटो, ई-रिक्शा
डैमो - फोटो : डैमो
मथुरा। महानगर में जाम के झाम को खत्म करने के लिए शनिवार को यातायात पुलिस और पुलिस प्रशासन ने रिहर्सल की। इसके तहत भरतपुर गेट, जनरलगंज और विकास मार्केट की तरफ से आने वाले चौपहिया वाहनों को रोका गया। ऑटो और ई-रिक्शा को प्रतिबंधित कर दिया गया। इससे होलीगेट पर रेंगते ट्रैफिक ने रफ्तार पकड़ ली। रविवार से यातायात पुलिस इस प्लान को लागू करेगी। होलीगेट की तरफ आटो, ई-रिक्शा नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन


शहर की लड़खड़ाई ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यातायात पुलिस और कोतवाली पुलिस ने रिहर्सल की। वाहनों को रफ्तार देने के लिए विकास बाजार, जनरलगंज और भरतपुर गेट की तरफ से ऑटो, ई-रिक्शा और चौपहिया वाहनों को नहीं आने दिया। कुछ ही देर में होलीगेट पर रेंगते वाहनों ने रफ्तार पकड़ ली। सीओ यातायात पीपी सिंह, कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने ऑटो और ई-रिक्शा चालकों से नो-एंट्री क्षेत्र में न लाने को समझाया। टीएसआई महावीर सिंह ने बताया कि रविवार से प्लान को लागू कर दिया जाएगा। अगर कोई भी नो एंट्री में चौपहिया, ऑटो और ई-रिक्शा मिले तो जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन


होलीगेट से 150 मीटर दूर खड़े होंगे ऑटो-ई-रिक्शा
मथुरा। प्लान के पहले दिन महानगर के ह्दय स्थल होलीगेट से 150 मीटर दूर ऑटो और ई-रिक्शा को रोका जाएगा। यह वाहन होलीगेट की तरफ कतई नहीं जा सकेंगे। शुरुआत में यह व्यवस्था की गई। एक सप्ताह बाद ऑटो और ई-रिक्शा को भरतपुर गेट से प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगी वनवे व्यवस्था
विकास मार्केट से होलीगेट की तरफ नहीं जा सकेंगे वाहन।
जुबली पार्क से वाहन जा सकेंगे पर आ नहीं सकेंगे।
क्वालिटी तिराहे से डेपिंयर की तरफ नहीं जा सकेंगे वाहन।
मिलन तिराहा से चौक बाजार से छत्ता बाजार होते हुए होलीगेट आ सकेंगे वाहन।
होलीगेट से छत्ता बाजार में नहीं जा सकेंगे वाहन।
भरतपुर गेट से होलीगेट की तरफ नहीं आ सकेंगे वाहन।
डीगगेट से आने वाले वाहन घीयामंडी में नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed