{"_id":"5a91770a4f1c1b5e6e8b7344","slug":"81519482634-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां नगाड़े की ताल पर नाचती हैं ‘हुरियारिनें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां नगाड़े की ताल पर नाचती हैं ‘हुरियारिनें’
Updated Sat, 24 Feb 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
कृष्णा
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील (मथुरा)। ब्रज में होली की धूम मची है। बरसाना में लड्डू व लठामार होली की धूम रही। मंदिरों में रंग और गुलाल उड़ रहा है। बाहर से आने वाले श्रद्धालु धन्य हो रहे हैं। समूचे ब्रज मंडल में होली महोत्सव की धूम मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फागुन माह की शुदी एकादशी को नौहझील के गांव मरहला मुक्खा में होली महोत्सव मनाया जाता है। परंपरा के अनुरूप बरौठ, पालखेड़ा, पारसौली, बाघर्रा, नौहझील, छिनपारई, दौलतपुर एवं देदना के ग्रामीण मरहला मुक्खा में हुरियारिनों के संग होली खेलने आते हैं। यहां नगाड़ों की ताल पर हुरियारिनें, हुरियारों संग नृत्य करती हैं। सभी एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं देते हैं। रात्रि में जिकड़ी भजनों का आयोजन किया जाता है।
मेला समिति के अध्यक्ष चौ. हरी सिंह प्रधान ने बताया कि 26 फरवरी को होली महोत्सव मनाया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को मेला समिति की बैठक में चौ. घनश्याम सिंह, संतलाल चौधरी, प्रेमचंद शर्मा, देवीराम फौजदार, अरब सिंह, राधाचरन, नेम सिंह, भागवत ठाकुर आदि को जिम्मेदारी दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन