{"_id":"5a898c354f1c1ba3378b4a6a","slug":"81518963765-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार के इनामी को बी-वारंट पर लाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार के इनामी को बी-वारंट पर लाएगी पुलिस
Updated Sun, 18 Feb 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मगोर्रा में कोटा के व्यापारी से लूट में शामिल 25 हजार के इनामी ने राजस्थान के डीग में शुक्रवार को संरेडर कर दिया है। इनामी हाथिया निवासी मुदस्सर 15 महीने से फरार चल रहा था। मगोर्रा पुलिस इनामी को बी-वारंट पर मथुरा लाने की तैयारी कर रही है।
पांच नवंबर 2016 को मथुरा-भरतपुर मार्ग पर कोटा के व्यापारी से लाखों रुपये की लूट करने के बाद से लुटेरा फरार था। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने इनामी अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के निर्देश दिए तो मगोर्रा पुलिस और स्वाट टीम 25 हजार के इनामी के पीछे लगी। इसी डर से उसने राजस्थान के डीग में संरेडर कर दिया। इसकी भनक लगते ही स्वाट टीम और पुलिस ने डीग जेल पहुंचकर जानकारी जुटाई।
एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि थाना बरसाना के गांव हाथिया निवासी मुदस्सर को बी वारंट पर मथुरा लाया जाएगा। इसके खिलाफ मुंबई, दिल्ली और राजस्थान में भी मुकदमे दर्ज हैं। इन प्रांतों से भी यह वांछित चल रहा है। उधर, कोसीकलां पुलिस ने तांगड़ा निवासी सुरेश चंद को पकड़ा है। 12 हजार का इनामी वर्ष 2016 से हत्या के मामले में फरार चल रहा था।