फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आमर्ड केबल से रुकेगी बिजली चोरी

आमर्ड केबल से रुकेगी बिजली चोरी

Thu, 14 Dec 2017 12:20 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
आमर्ड केबल से रुकेगी बिजली चोरी
फिरोजाबाद। शहर में बिजली चोरी का ग्राफ कम करने के लिए विद्युत विभाग ने बुधवार से सभी विद्युत कनेक्शन पर आमर्ड केबल लगाने का काम शुरू कर दिया है। पहले दिन रसूलपुर क्षेत्र में विद्युत 26 कनेक्शनों से सादा केबल उतार कर आमर्ड केबल से लगा कर आपूर्ति दी गई।
विज्ञापन


योगी सरकार में उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिल रही है, लेकिन शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर होने वाली बिजली चोरी के चलते सरकार को हर माह करोड़ों की चपत लग रही है। बिजली चोरी रोकने के लिए अफसरों पर दबाव बढ़ रहा है। विद्युत विभाग ने बिजली चोरी रोकने को शहर के समस्त कनेक्शनों से सादा केबल हटाकर आमर्ड केबल से जोड़ने की मुहिम शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता सुनील सक्सेना के निर्देशन में विद्युत विभाग ने रसूलपुर क्षेत्र में काम शुरु किया। एसडीओ अनिल कुमार सिंह, जेई डीके वर्मा, एई मीटर राजकुमार, जेई अखिलेश वर्मा ने रसूलपुर के मोहल्ला मशरूर गंज में 26 कनेक्शन से सादा केबल हटाकर आमर्ड केबल लगाई। एसई ने निर्देश दिए गए हैं कि विद्युत पोल से मीटर तक केबल नजर आनी चाहिए। ताकि बिजली चोरी की संभावना खत्म हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed