{"_id":"5a1077404f1c1b6e548bde27","slug":"81511028544-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में लुटेरों के आगे बेबस पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में लुटेरों के आगे बेबस पुलिस
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। नगर में चोरी और लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं पुलिस लुटेरों के आगे बेबस नजर आ रही है। गुरुवार रात चोरों ने तीन मकानों से लाखों का सामान साफ कर दिया तो वहीं शुक्रवार को दिनदहाड़े रिटायर्ड शिक्षक से बाइकर्स गैंग के तीन सदस्यों ने दो लाख रुपये लूट लिए थे। लगातार हो रही वारदातों के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं।
शुक्रवार दोपहर नेहरू पैलेस निवासी रिटायर्ड शिक्षक सतेंद्र सिंह स्टेट बैंक से दो लाख रुपये निकालकर घर जा रहे थे। स्टेशन रोड पर बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। सतेंद्र ने बताया कि युवकों तमंचे के बल पर थैले में रखे दो लाख रुपये निकाल लिए और चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पीड़ित ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस देर रात स्टेट बैंक और उसके आसपास के सीसी कैमरों को खंगालते रही, लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका। देर रात एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधीनस्थों को जल्द खुलासे के निर्देश दिए। शनिवार को थाना भी पुलिस ने लुटेरों की तलाश में दबिश दीं, लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका।